दैनिक,चैलेंजर रिपोर्टर
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के शिमला में स्थित पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अप्रैल को शिमला प्रवास पर आएंगी और वह इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। बता दें कि यह राष्ट्रपति निवास 173 साल पुराना है। यहां भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए व विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।