दैनिक,चैलेंजर रिपोर्टर
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल में पढ़ने वाले 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर तीन वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।
लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़का शनिवार को लड़की को स्कूल की छत पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
नाबालिग लड़का पहली कक्षा का छात्र है, जबकि लड़की प्लेग्रुप की छात्रा बताई गई है।
Tags
मुजफ्फरनगर।