रिक्शा चालक देव सिंह बना करोड़पति


 दैनिक,चैलेंजर रिपोर्टर

ऑल इंडिया न्यूज़ के अनुसार—

पंजाब। पंजाब के मोगा प्रांत में एक रिक्शा चालक की किस्मत इस समय बदल गई, जब बैसाखी बंपर लॉटरी टिकट खरीदा,जो उसको 2.50 करोड़ की लॉटरी लग गई। पंजाब के मोगा में रिक्शा चलाने वाले की किस्मत बदल गई है। जिस रिक्शा ड्राइवर का बैंक में खाता तक नहीं है, वे अब करोड़पति बन चुका है। मोगा के लोहगढ़ निवासी देव सिंह की 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है, लेकिन देव सिंह इस इनाम को कुदरत को दिए प्रेम का फल बता रहा है।

लोहगढ़ इलाके में जाते ही एक कच्चा मकान देखने को मिलता है। अंदर जाओ तो छोटे-छोटे चार कमरे व कच्चा फर्श दिखता है। इसमें ही रहता है करोड़पति देव सिंह।


 लोहगढ़ में रहने वाला देव सिंह सालों से रिक्शा चला अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसमें शराब और न ही किसी अन्य नशे की आदत थी। उसे एक आदत जरूर थी लॉटरी टिकट खरीदने की, जिसने उसे करोड़पति बना दिया।


देव सिंह ने बताया कि 40 सालों से वह हर स्पेशल दिन पर लॉटरी डालता था। जीतने की उम्मीद उसे नहीं होती थी और न ही आज तक कोई 100 रुपए का इनाम भी उसने जीता था।

कुदरत से है प्रेम
देव सिंह सिर्फ मेहनत पर यकीन करता है, लेकिन उसे कुदरत से बहुत प्यार है। कोई प्यासा जानवर दिख जाए तो वह उसे पानी पिलाने के लिए रुक जाता। कोई पेड़ सूखा दिखता तो उसे पानी डाल देता। यह आदत उनकी बचपन की थी। देव सिंह का कहना है कि उसकी इसी सेवा ने आज उसे इस इनाम का हकदार बना दिया।

बैंक में खाता खुलवाएगा देव सिंह
देव सिंह ने बताया कि वह जितने पैसे कमाता था, सभी घर पर ही खर्च हो जाते थे। इसलिए उसने कभी बैंक खाता खुलवाने तक की नहीं सोची। उसके पास कोई मोबाइल तक नहीं है, लेकिन अब वह कल ही जाकर बैंक में खाता खुलवाएगा और इस इनाम की राशि से मोबाइल भी खरीदेगा।


Previous Post Next Post