कमरें मे गाेली लगा मिला शव , रात में हुआ था पत्नी से झगडा , जांच पडताल में जुटी पुलिस
मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के गोविन्द पुरी में बीती रात भारतीय जनता पार्टी युवा माेर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग की संदिग्ध परीस्थिति मौत हो गयी उनका शव कमरे में गाेली लगा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह लगी। उन्होंने सुसाइड किया है या हत्या हुई है? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है। शुरूआती जांच में पता चला है मृतक भाजपा नेता की पत्नी से किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। फॉरेंसिक टीम और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घर की जांच की जा रही है।
भाजपा नेता निशांक का कंकरखेड़ा इलाके के गोविंदपुरी में घर था। उनकी पत्नी सोनी ने बताया कि उसका शुक्रवार रात निशांक से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वो नाराज होकर तड़के 3 बजे मायके अशोकपुरी चली गईं थीं। सुबह 6.30 बजे जब अपने जेठ के साथ घर आईं तो देखा कि निशांक का शव बेड पर पड़ा है। शुरू में लगा कि नशे में सो रहा है। हिलाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया।पत्नी सोनी ने कहा,"निशांक शुक्रवार शाम 6 बजे घर आए थे। वो नशे में थे। इसी बात को लेकर हमारी लड़ाई हुई। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। मेरे बाल काट दिए। मेरे सिर पर चोट लगी। निशांक ने गुस्से में बेड के साइड की ड्रार से रिवॉल्वर निकाल ली। वो बहुत गुस्से में थे। मैं परेशान होकर अपने मायके अशोकपुरी चली गई। इस वक्त रात का 3 बजे थे।
फिर सुबह 6.30 बजे में घर वापस आई। सोचा कि उनका गुस्सा शांत हो गया होगा। मुझे बाहर का मेन दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरे में गई तो बेड पर निशांत लेटे हुए थे। उन्हें हिलाया-डुलाया, लेकिन वो नहीं उठे। बगल में रिवॉल्वर पड़ी थी, कुछ दूरी मोबाइल भी पड़ा हुआ था। मैंने रिवॉल्वर उठाकर ड्रार में रख दी। मोबाइल भी अपने पास रख लिया। मैं निशांत को आवाज देती रही।वो उठे नहीं, तो मैं घबरा गई। इसके बाद मैंने रिंकू भाई को कॉल की। उन्हें बताया कि निशांत की तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके 30 मिनट में रिंकू और उनकी पत्नी हमारे घर आए। उन्होंने देखा तो बताया कि वो मर चुके हैं। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
निशांक को किसने मारी गोली
दैनिक,चैलेंजर रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस ने घर आकर जांच शुरू की। बॉडी को जांचने पर सीने में गोली दाई तरफ लगी मिली। कोई भी व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए कनपटी व ठोढी में गोली मारता है। पुलिस को रिवाल्वर भी दूसरी तरफ मिली । अब सवाल उठता है। अगर निशांक ने खुद को गोली नहीं मारी को किस ने निशांक को गोली मारी । अगर गोली चली थी किसी को क्यों नहीं पता चला। क्योंकि रात में समय गोली की तेज आवाज आसानी से सुनी जा सकती है। इसी केा देखते हुए पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। जिससे सूबत के साथ छेडछाड न की जा सके। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस को घर के एक कोने से शराब की कुछ बोतलें मिली हैं। घर के सभी कमरों की बारीकी से जांच चल रही है। घर सील कर दिया गया है।
फूफा ने गोद लिया, उन्हीं के मकान में रहते थे निशांक
कंकरखेड़ा में न्यू गोविंदपुरी में डीएवी स्कूल के पास निशांक गर्ग का मकान है। निशांक गर्ग के असली पिता का नाम स्वर्गीय राजेश गोयल है। वो जिनके मकान में रहते हैं, वो आनंद कुमार गर्ग निशांत के फूफा हैं। परिजनों के मुताबिक, जब निशांक 5 दिन के थे। तब फूफा आनंद कुमार ने राजेश गोयल से उन्हें कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गोद ले लिया था। वर्तमान में उन्हीं के मकान में निशांक रहते थे।
2014 में लव मैरिज की थी
निशांक ने फरवरी 2014 में अशोकपुरी में रहने वाली सोनिया प्रजापति उर्फ सोनी से लव मैरिज की थी। बताते हैं कि उस वक्त दोनों के परिवार इस शादी से नाखुश थे। मगर कुछ सालों के बार दोनों के परिवार ने उनकी शादी को स्वीकार कर लिया। भाजपा नेता के 8 वर्षीय बेटा विधान और 5 वर्षीय बेटी का क्वाध है।
मासूमबच्चों के सर से उठा पिता का साया
घटनास्थल पर जब पुलिस और भीड़ पहुंची। तब दूसरे कमरे में भाजपा नेता का बेटा और बेटी सोफे पर सो रहे थे। उन मासूम को यह भी नहीं पता कि जब वह नींद से जागेंगे। तब पता चलेगा कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। पड़ोसियों के मुताबिक, ये घटना कैसे हो गई, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है।