दैनिक, चैलेंजर रिपोर्टर
हापुड़। मंगलवार को सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में जोशों खरोश के साथ 77 वॉ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वही हापुड़ के गांव अटूटा के सचिवालय में झंडा फहराने के बजाय वहा ताला लटका मिला। अंदर से झांकने पर वहां गंदगी का ढेर लगा मिला। जबकि देश के ग्रामीणों से देश की भक्ति आरंभ होती है। शायद ग्राम प्रधान स्वाधीनता दिवस को भूल गये।
मंगलवार को स्वतंत्रतादिवस को मीडिया कर्मी कवरेज कर रहे थे। तभी मीडिया कर्मियों की नजर गांव अटूटा के सचिवालय के कार्यालय पर पडी जहां स्वतंत्रता दिवस पर चहलपहल होने के बजाय वहां ताला लटका था। मीडिया कर्मियों ने आसपास के लोगों से स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के बारे में जानकारी ली तो ग्रामीणों का कहना था। उन्होंने कोई कार्यक्रम का नहीं होते देखा है। ग्रामीणों पर विश्वास ने करते हुए मीडिया कर्मियों ने स्वंय ही हकीकत को जानने का प्रयास किया तो पूरी पिक्चर साफ हो गयी। अंदर गंदगी का ढेर लगा हुआ था। ऐसा लग रहा था। काफी दिनों से कार्यालय खुला ही नहीं।
गांव के विकास व कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी होती है। अब सवाल उठता है। स्वाधीनता दिवस पर इतना महत्वपूर्व कार्यक्रम ग्राम प्रधान कैसे भूल गये। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे है। न ही हमारा कोई मकसद है। कहते है आयना कभी झूठ नहीं बोलता है। मीडिया कर्मियों ने उक्त कार्यालय के फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।