दैनिक, चैलेंजर रिपोर्टर
मेरठ। भगवतपुरा निवासी सूदखोर कहेजाने वाले गैंगस्टर की जिला जेल में तबियत खराब होने की वजह से मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि अशोक कबाड़ी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वही पूर्व में अशोक कबाड़ी ने एक गर्भवती महिला के पेट मे लात मार दी थी जिसके बाद भगवतपुरा के लोगो ने इसका विरोध किया था। वही फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने गैंगस्टर में तलाश के चलते 29 नबम्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
भगवतपुरा का रहने वाला अशोक कबाड़ी लोगो को ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। वही लोगो को ब्याज के नाम पर परेशान करना और उनके साथ मारपीट कर गुंडागर्दी करता था । अशोक कबाड़ी का पूर्व में आपराधिक किस्म का इतिहास रहा है। जिसके चलते थाना ब्रह्मपुरी में कई मुकदमे भी दर्ज थे। भगवतपुरा का रहने वाला अशोक कबाड़ी के गुंडागर्दी के एक नही अनेकों केस ऐसे है जिनकी कोई गिनती नही है । वही अशोक कबाड़ी के गैरकानूनी कामो में भी शामिल था।
बता दें कि एक साल पूर्व अशोक कबाड़ी ने एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की थी जिसके बाद महिला का शिशु गर्भ में ही मर गया था और भगवतपुरा के लोगो ने जमकर हंगामा भी किया था। जिस पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी और गिरफ्तारी के लिये इसके घर और रिश्तेदारों में दबिश दी जा रही थी। वही फरार चल रहे भगोड़े अशोक कबाड़ी पर एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण ने गेंगस्टर की कार्यवाही की गई और 29 नबम्बर को अशोक कबाड़ी ओर उसके एक बेटे को गिरफ्तार किया गया। ओर जेल भेज दिया गया था।
तभी से अशोक कबाड़ी ओर उसका बेटा मेरठ जिला जेल में अपनी सजा काट रहा था। बता दे कि शुक्रवार की दोपहर अशोक कबाड़ी की तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद अशोक कबाड़ी को मेडिकल में भर्ती कराया गया। वही उपचार के दौरान अशोक कबाड़ी की मौत हो गई। मौत के बाद जेल प्रशासन की ओर से परिवार को सूचना दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अशोक कबाड़ी ब्लड शुगर,ओर हाई बीपी का मरीज़ था साथ ही एचआईवी से भी संक्रमित था । जिसकी वजह से अशोक कबाड़ी को ओर लोगो से अलग रखा जाता था। वही उसके स्वस्थ की भी जेल प्रशासन द्वारा जांचे की जाती थी। आज तबियत खराब होने के बाद अशोक कबाड़ी की मौत हो गई।
जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा का कहना है कि अशोक कबाड़ी की आज दोपहर अचानक तबियत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद उसको उपचार के लिये मेडिकल भर्ती कराया गया था। जहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिवार को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लगाया जा सकता है।